
नई दिल्ली। कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने रविवार को यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए यह सूची जारी की है। लोहारदगा (एसटी) से रामेश्वर उरांव, माणिका (एसटी) से रामचंद्र सिंह, डालटनगंज से के एन त्रिपाठी, विश्रामपुर से चंद्रशेखर दुबे तथा भवनाथपुर से केपी यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।