Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झारखंड : जामताड़ा में जंगली हाथी ने दंपती को कुचलकर मारा - Sabguru News
होम India City News झारखंड : जामताड़ा में जंगली हाथी ने दंपती को कुचलकर मारा

झारखंड : जामताड़ा में जंगली हाथी ने दंपती को कुचलकर मारा

0
झारखंड : जामताड़ा में जंगली हाथी ने दंपती को कुचलकर मारा

जामताड़ा। झारखंड में जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक जंगली हाथी ने दंपति को कुचलकर मार डाला।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि मालडीहा जंगल से हाथियों का झुंड मालडीहा गांव में घुस आया जिससे घबराकर जियालाल पावरिया (52) और उसकी पत्नी सोनामनी टुडू भागने लगी। इस दौरान एक हाथी ने दोनों को दबोच लिया और पटककर उन्हें पैर से रौंद कर मार डाला।

घटना की सूचना पर रेंजर प्रतिमा कुमारी, फतेहपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार के अलावा प्रखंड पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी और अंचलाधिकारी पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा वन विभाग पर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने घंटों रेंजर प्रतिमा कुमारी को घेर कर रखा।

ग्रामीण इस बात पर अड़े हुए थे कि जब तक वन विभाग हाथी को नहीं भगाएगा तब तक रेंजर को जाने नहीं देंगे। कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन की सूझबूझ से रेंजर को हाथी खदेड़ने की बात कह ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया गया। रेंजर द्वारा दस हजार रुपए की सहायता राशि मृतक दंपती के पुत्र को दिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया है।