Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
jharkhand : Five killed, 35 injured as Bus rams into tree in Deoghar-देवघर में बस के पेड़ से टकरा जाने से पांच की मौत, 35 घायल - Sabguru News
होम India City News देवघर में बस के पेड़ से टकरा जाने से पांच की मौत, 35 घायल

देवघर में बस के पेड़ से टकरा जाने से पांच की मौत, 35 घायल

0
देवघर में बस के पेड़ से टकरा जाने से पांच की मौत, 35 घायल

देवघर। झारखंड में देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के केचुआ बांक मोड़ के निकट रविवार सुबह बस के पेड़ से टकरा जाने से पांच लोगो की मौत हो गई तथा 35 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बस पर सवार लोग दुमका में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा की रैली में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे तभी बस केचुआ बांक मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस पर सवार तीन महिला समेत पांच लोगो की मौत हो गई जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव निवासी सूरजमुनि मुर्मु, लोगोमुनि मुर्म, सुनील मरांडी, बदन हासदा और पानवती सोरेन के रूप में की गई है। घायलों को देवघर सदर अस्पताल और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।