Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सिमडेगा : आपसी विवाद में चार लोगों की हत्या, पांच अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines सिमडेगा : आपसी विवाद में चार लोगों की हत्या, पांच अरेस्ट

सिमडेगा : आपसी विवाद में चार लोगों की हत्या, पांच अरेस्ट

0
सिमडेगा : आपसी विवाद में चार लोगों की हत्या, पांच अरेस्ट

सिमडेगा। झारखंड में सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के कूटमा कछार गांव में आज आपसी विवाद में एक महिला समेत चार लोगों की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कूटमा कछार गांव में दो पक्षों के बीच महुआ चुनने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के विपलो यादव (70) और महेन्द्र यादव (55) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक पक्ष के लोगों ने भी दूसरे पक्ष की लेनवती देवी और सुनील यादव की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने दो पक्ष के पांच लोग लीलाधर यादव, गुलेश्वर यादव, उदयचन्द यादव, रुपेश यादव और दुर्गा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।