Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
jharkhand high court working chief justice prashant kumar passes away - Sabguru News
होम Headlines झारखंड हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का निधन

झारखंड हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का निधन

0
झारखंड हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का निधन
Executive Chief Justice of Jharkhand High Court Prashant Kumar dies
Executive Chief Justice of Jharkhand High Court Prashant Kumar dies
Executive Chief Justice of Jharkhand High Court Prashant Kumar dies

रांची झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यावाहक मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का आज सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि कार्यावाहक मुख्य न्यायाधीश कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनका निधन हो गया। कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिन के ढाई बजे उच्च न्यायालय परिसर में लाया जाएगा।

इस बीच झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार के सम्मान में 30 अगस्त 2019 को झारखंड उच्च न्यायालय समेत राज्य के सभी न्यायालयों में कोई कामकाज नहीं होगा।