

डालटनगंज। झारखंड में पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुकदाग गांव में एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंभू सिंह ने यहां बताया कि महिला गांव में ही अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थी तभी उसे अकेला पाकर दो लोगाें ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
सिंह ने बताया कि पीड़िता ने सुंगरी निवासी बिहारी यादव और तालकेश्वर यादव उर्फ छेदी यादव के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।