Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झारखंड के गढ़वा में दो नाबालिग से गैंगरेप मामले में सात अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines झारखंड के गढ़वा में दो नाबालिग से गैंगरेप मामले में सात अरेस्ट

झारखंड के गढ़वा में दो नाबालिग से गैंगरेप मामले में सात अरेस्ट

0
झारखंड के गढ़वा में दो नाबालिग से गैंगरेप मामले में सात अरेस्ट

गढ़वा। झारखंड की गढ़वा जिला पुलिस ने बरईटांड़ जंगल में करीब एक माह पूर्व दो नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोत्रे ने यहां बताया कि मामले में पीड़िता के द्वारा लिखित आवेदन पर नगरऊंटारी महिला थाने में प्राथमिकी (कांड संख्या 8/20) बच्चों के लैंगिक अपराध से संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के तहत दर्ज की गई। इस आवेदन में पीड़िता द्वारा 12 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था।

खोत्रे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नगरऊंटारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर किया गया।

मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर एक ठिकाने पर छापेमारी कर सद्दाम आलम उर्फ सद्दाम सौदागर उर्फ मुख्तार आलम, विक्की खान, जावेद खान उर्फ भोला खान, अली राजा, सुफरैल खान, सायद खान और नेयामत खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को बरईटांड़ जंगल में अज्ञात अपराधियों ने दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।