

हजारीबाग। झारखंड में हजारीबाग शहर के कानी बाजार स्थित खजांची तालाब परिसर के अपार्ट्मेंट से पुलिस ने रविवार को एक ही परिवार के छह लोगों के शव बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खजांची तालाब परिसर के अपार्ट्मेंट से एक ही परिवार के छह लोगों का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान महावीर प्रसाद महेश्वरी, उनकी पत्नी किरण महेश्वरी, बेटा नरेश महेश्वरी, बहू प्रतिमा महेश्वरी, पोता अमन और पोती अनक शामिल हैं।
दो लोगों के गले में फंदा लगा हुआ मिला जबकि एक का शव बालकनी से नीचे गिरा हुआ पाया गया। वहीं, तीन लोगों के शव में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
सूत्रों ने बताया कि महेश्वरी परिवार का महावीर स्थान चौक पर काजू-किशमिश का कारोबार था। परिवार के सदस्यों का हत्या हुई है या आत्महत्या, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।