Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jharkhand : Two women raped in Pakuda-झारखंड : पाकुडा में दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines झारखंड : पाकुडा में दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक आरोपी अरेस्ट

झारखंड : पाकुडा में दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक आरोपी अरेस्ट

0
झारखंड : पाकुडा में दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक आरोपी अरेस्ट

पाकुड़। झारखंड में पाकुड़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला के साथ दुष्कर्म के दो मामले प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कि अमरापाड़ा थाना क्षेत्र में स्थानीय तालाब में स्नान कर लौट रही एक 33 वर्षीय महिला के साथ युवक वीरू पहाड़िया ने बलात्कार किया। इस सिलसिले में महिला द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया गया।

वहीं, एक अन्य मामले में महेशपुर थाना क्षेत्र में नशे में धुत्त बैजू मांझी ने तीस साल की एक महिला के साथ बलात्कार किया। महिला के आवेदन पर संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

घटना के बाद फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। दोनों महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।