Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
JJP Dushyant Chautala and BJP Brijendra Singh Paid News-हिसार : 4 प्रत्याशियों के खर्च में अंतर, दुष्यंत चौटाला और बृजेंद्र सिंह पेड न्यूज में फंसे - Sabguru News
होम Chandigarh हिसार : 4 प्रत्याशियों के खर्च में अंतर, दुष्यंत चौटाला और बृजेंद्र सिंह पेड न्यूज में फंसे

हिसार : 4 प्रत्याशियों के खर्च में अंतर, दुष्यंत चौटाला और बृजेंद्र सिंह पेड न्यूज में फंसे

0
हिसार : 4 प्रत्याशियों के खर्च में अंतर, दुष्यंत चौटाला और बृजेंद्र सिंह पेड न्यूज में फंसे

हिसार। हरियाणा की हिसार संसदीय सीट से सांसद एवं जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह पेड न्यूज़ मामले में फंस गए हैं।

हिसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि पेड न्यूज के तीन मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें चौटाला के दो समाचार पत्रों तथा बृजेंद्र सिंह का एक समाचार पत्र से सम्बंधित है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों को इस सम्बंध में नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया था तथा उनके जबाव आ गए हैं तथा इन नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले में चुनाव आचारर संहिता लागू होने के बाद से अब तक 22.50 लाख रुपए की नकदी, लभगग 69.81 लाख रुपए की देसी और अंग्रेजी शराब, बीयर, गांजा, अफीम, स्मैक, सुल्फा और कोकीन डोडा जब्त किये गये हैं। जिले में अब तक 10187 लाइसेंसी हथियार जमा हो चुके हैं।

उपायुक्त ने बताया कि गत दो मई को पहली बार प्रत्याशियों के खर्च की जांच की गई। इस दौरान चुनाव खर्च निगरानी समिति द्वारा तैयार शैडो रजिस्टर में दर्ज तथा प्रत्याशियों द्वारा दर्शाए गए खर्च के अंतर की जांच की गई है। इसमें चार प्रत्याशियों के खर्च में अंतर पाया गया है।

इनमें कांग्रेस प्रत्याशी भव्य बिश्रोई द्वारा वास्तविक से 5.34 लाख रुपए, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सुखबीर सिंह द्वारा वास्तविक से 4.18 लाख रुपए, भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह द्वारा वास्तविक से 16.99 लाख रुपए तथा जजपा प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला द्वारा वास्तविक से 2.37 लाख रुपए कम खर्च दिखाया गया है।

इन सभी को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि जवाब नहीं मिलता है तो ये खर्च इनके चुनाव खाते में दर्ज किए जाएंगे। प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की दो बार और (6 मई व 10 मई को) जांच करवाई जाएगी।

मीणा ने बताया कि हिसार लोकसभा सीट पर नोटा सहित 27 उमीदवार चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा क्षेत्र में कुल 1631809 मतदाता हैं जिनमें से 1623411 सामान्य तथा 8398 सर्विस वोटर्स हैं। मतदान के लिए लोकसभा क्षेत्र में 831 लोकेशन पर 1751 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना के लिए नौ सेंटर बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पोस्टल बैलेट पेपर की गणना के लिए महाबीर स्टेडियम में प्रवेश के साथ ही बने भवन में अलग से मतगणना केंद्र बनाने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा है जिसके लिए नौ एआरओ लगाने की अनुशंसा की गई है।

उन्होंने बताया कि इस चुनाव में पहली बार हिसार में दिव्यांग मतदाताओं के लिए दिव्यार्थ एप बनाया गया है जिसके माध्यम से 600 से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है जिन्हें 42 वाहनों के माध्यम से उनके घर से लाकर मतदान कराया जाएगा।