Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
श्रीनगर में तिरंगा झंडा फहराने का प्रयास, हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ता - Sabguru News
होम Breaking श्रीनगर में तिरंगा झंडा फहराने का प्रयास, हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ता

श्रीनगर में तिरंगा झंडा फहराने का प्रयास, हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ता

0
श्रीनगर में तिरंगा झंडा फहराने का प्रयास, हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ता

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकाली राजधानी श्रीनगर के लाल चौक पर सोमवार को झंडा फहराने की कोशिश कर रहे पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ता कुपवाडा से आए थे। सूत्रों के अनुसार आज सुबह सिविल लाइंस इलाके में हाई वोल्टेड ड्रामा हुआ। सूत्रों के अनुसार जब इलाके के सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बंद हो गई तो भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह अचानक तिरंगे के साथ क्षेत्र में आया आया।

भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय और कुपवाडा इकाई की भाजपा जिंदाबाद के नारे लगते हुए लाल चौक की ओर बढ़े, तो वहां तैनात पुलिसकर्मी हरकत में आए। भाजपा कार्यकर्ताओं में एक की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी कि हम पूरे कश्मीर घाटी में तिरंगा झंडा फहराएंगे।

पुलिस भाजपा कार्यकताओं को पकड़ने के आगे बढी और उन्हें झंडा फहराने से रोका गया तथा सभी को एक निजी वाहन से लेकर चली गई।

हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान कुपवाडा जिला के पार्टी प्रवक्ता मीर बशरत, मीर इश्फाक और अख्तर खान है। मीर ने संवाददाताओं को बताया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुप्ती और उमर अब्दुल्ला तथा पीपल्स एलायंस के अन्य सदस्यों को यह संदेश देना चाहते हैं कि कश्मीर घाटी में केवल तिरंगा झंडा ही फहराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन यानी 26 अक्टूबर 1947 में महाराजा हरि सिंह ने भारत में कश्मीर का विलय करने के लिए समझौता पर हस्ताक्षर किए थे।

तिरंगे का अपमान अस्वीकार्य : जावडेकर

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा है कि तिरंगे का अपमान बिल्कुल अस्वीकार्य है। जावडेकर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि तिरंगा भारत की शान है, तिरंगा भारत की पहचान है।

गौरतलब है मुफ्ती ने अपनी रिहाई के बाद एलान किया था कि वह जम्मू कश्मीर के अलावा दूसरा कोई झंडा नहीं उठाएंगी। उन्होंने कहा था कि जिस वक्त जम्मू कश्मीर का झंडा वापस आएगा, उस दिन वह तिरंगे को भी उठा लेंगी।

भाजपा वोटरों की भावनाओं को उकसाने के लिए राष्ट्र ध्वज का कर रही है इस्तेमाल : पीडीपी

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) ने भारतीय जनता पार्टी पर वोटरों की भावनाओं को उकसाने के लिए राष्ट्रध्वज का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है और कहा है कि भगवा पार्टी के नेता खुद ही राष्ट्र ध्वज का अनादर करते हैं।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के मीडिया सलाहकार सैयद सुहैल बुखारी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सोमवार को लिखा कि भारतीय ध्रुवीकरण पार्टी लोगों को तिरंगे का सम्मान करने के लिए प्रवचन देगी। ऐसे वह वोट के लिए लोगों की भावनाओं को उकसाने के लिए करेगी लेकिन उसके नेता खुद ही राष्ट्र ध्वज का अनादर करते हैं। शर्मनाक!

वह सोशल मीडिया में वायरल हो रहे उस वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें भाजपा के पुलवामा जिला के अध्यक्ष राष्ट्रीय ध्वज से अपने जूते को साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने उस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिला के भाजपा नेता की किसी ने भी निंदा नहीं की। भाजपा के राष्ट्रवाद की पोल खुल गई। उम्मीद है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेता को सजा देंगे।