Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दर्शकों को अभी भी आकर्षित करती है जोधा अकबर - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood दर्शकों को अभी भी आकर्षित करती है जोधा अकबर

दर्शकों को अभी भी आकर्षित करती है जोधा अकबर

0
दर्शकों को अभी भी आकर्षित करती है जोधा अकबर
Jodhaa Akbar still attracts the audience
Jodhaa Akbar still attracts the audience
Jodhaa Akbar still attracts the audience

सबगुरु न्यूज़, मुंबई | फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर का कहना है कि यह एक खुशनुमा एहसास है कि फिल्म ‘जोधा अकबर’ अभी भी दर्शकों को आकर्षित करती है। गुरुवार को इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो गए। गोवारिकर ने फिल्म के ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के एक रिलीज नहीं हुए पोस्टर को ट्वीट किया। पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह वास्तव में एक खुशनुमा एहसास है कि ‘जोधा अकबर’ आज भी दर्शकों को आकर्षित करती है। न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी। मैं इतना प्यार लुटाने के लिए आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आपके साथ एक रिलीज नहीं हुए पोस्टर को साझा कर रहा हूं। ‘जोधा अकबर’ के दस साल।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो