Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जोधपुर : निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार गिरने से 8 मजदूरों की मौत, 6 घायल - Sabguru News
होम Breaking जोधपुर : निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार गिरने से 8 मजदूरों की मौत, 6 घायल

जोधपुर : निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार गिरने से 8 मजदूरों की मौत, 6 घायल

0
जोधपुर : निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार गिरने से 8 मजदूरों की मौत, 6 घायल

जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर शहर के वासनी थाना क्षेत्र में एक निमार्णाधीन फेक्ट्री की दीवार गिरने से आठ मजदूरों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।

वासनी थानाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र के वासनी इलाके में इस निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार अचानक ढह गई। इस दौरान वहां कार्य कर रहे मजदूर दीवार के मलबे में दब गए। घटना की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासन के आलाअधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू आपरेशन चलाकर मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि हादसे में अभी भी कुछ मजदूरों के फंसे होने की संभावना हैं जिसके लिए रेस्क्यु आॅपरेशन जारी हैं। घायल एवं मृतक सभी पुरूष मजदूर हैं। सभी घायलों को जोधपुर के एम्स में भर्ती कराया गया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया है तथा सभी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपए के मुआवजे की घोषणा की है।