Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जोधपुर : पूर्व सांसद एवं राजमाता कृष्णा कुमारी का निधन
होम Breaking जोधपुर : पूर्व सांसद एवं राजमाता कृष्णा कुमारी का निधन

जोधपुर : पूर्व सांसद एवं राजमाता कृष्णा कुमारी का निधन

0
जोधपुर : पूर्व सांसद एवं राजमाता कृष्णा कुमारी का निधन
Jodhpur: Former MP and Rajmata Krishna Kumari passed away
Jodhpur: Former MP and Rajmata Krishna Kumari passed away
Jodhpur: Former MP and Rajmata Krishna Kumari passed away

जोधपुर। जोधपुर राजधराने की राजमाता और पूर्व सांसद कृष्णा कुमारी का लम्बी बीमारी के बाद देर रात निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थी।

कृष्णा कुमारी को हृदयघात के बाद तबीयत खराब होने के बाद रात को ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात डेढ़ बजे उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई है।

पूर्व राजमाता के निधन की सूचना पाकर समूचे मारवाड़ में शोक की लहर छा गई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजमाता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राजधराने के सूत्रों के अनुसार राजमाता का पार्थिव देह आज अपरान्ह डेढ बजे तक उम्मेद भवन में आम जनता के दर्शनार्थ रखा गया है जहां सवेरे से ही भारी संख्या में शोकाकुल लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच गए है। उनका अंतिम संस्कार आज अपरान्ह मेहरानगढ़ फोर्ट के जसवंत थडा में किया जाएगा।

कृष्णा कुमारी 1971 में जोधपुर लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुई थी। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिये जोधपुर में राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स स्कूल की स्थापना की थी। इसके साथ ही भारत पाक युद्ध के दौरान जोधपुर क्षेत्र में भारी संख्या में फौजियों के शहीद होने पर उनके परिजनों को व्यक्तिगत तौर पर जाकर ढांढस बधाया था।

उनका जन्म 10 फरवरी 1926 को गुजरात के धंगधा में हुअ था। उनका विवाह 14 फरवरी 1943 को तत्कालीन जोधपुर के नरेश हनुवंत सिंह से हुआ था। उनके पुत्र गजसिंह और उनकी एक पुत्री सांसद रह चुकी है।