

पुष्कर। विश्व प्रसिद्ध पुष्कर स्थित जोगणिया धाम मंदिर के 11वें स्थापना दिवस पर रविवार को हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का धर्मप्रेमियों ने लाभ उठाया।
महिला भक्तों ने तीर्थ सरोवर पुष्कर से कावड में जल लाकर सातु बहना धिराणियां तथा शिव को अभिषेक कराया। दोपहर बारह बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। दिनभर महिला भक्तों ने भजन कीर्तन की सरिता बहाई।
बतादें कि जोगणिया धाम पुष्कर में स्थापित शिवलिंग ओंकारेशवर से लाया गया था जो कि चन्द्रेशवर महादेव के नाम से स्थापित किया गया।