Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जॉन अब्राहम अपनी आने वाली फिल्म परमाणु के लिये उत्साहित
होम Entertainment Bollywood जॉन अब्राहम अपनी आने वाली फिल्म परमाणु के लिये उत्साहित

जॉन अब्राहम अपनी आने वाली फिल्म परमाणु के लिये उत्साहित

0

मुंबई | बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और फिल्मकार जॉन अब्राहम अपनी आने वाली फिल्म परमाणु के लिये उत्साहित हैं। जॉन अब्राहम अपनी फिल्म परमाणु को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि परमाणु जैसे विषय पर फिल्म बननी ही चाहिए।

जॉन ने बताया कि उन्हें लगता है कि 1998 के पोखरण टेस्ट ने इंडिया को रिडिफाइन किया था। पूरी दुनिया में इस मोमेंट के बाद भारत का नाम एक बड़ी ताकत के रूप में उभरा। जॉन का मानना है कि इस कहानी पर फिल्म बननी इसलिए भी जरूरी थी कि आधे से ज्यादा भारत आज भी परमाणु का मतलब नहीं जानता। यह भी नहीं जानता कि पोखरण में क्या हुआ था। सिर्फ युवा ही नहीं 30 से 35 साल के लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं हैं।

जॉन ने बताया कि जब पोखरण टेस्ट 2 हुआ था उस वक्त वो मैनेजमेंट के स्टूडेंट थे और मैनेजमेंट में उनका वह पहला साल था। उन्हें जब परमाणु परीक्षण के बारे में मालूम हुआ तो उन्होंने प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई की स्पीच सुनी थी। जॉन का कहना है कि वह उन सारे विषयों पर फिल्म बनाते रहना चाहते हैं, जिन विषयों ने उन्हें निज़ी जिंदगी तौर पर काफी प्रभावित किया है। उन्होंने उस विषयों पर फिल्में बनाने की सोच रखी है। फिल्म परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण 25 मई को रिलीज होने वाली है।