Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भरतपुर में जार की होली, ब्रज कलाकारों ने बरसाया होली का रंग - Sabguru News
होम Rajasthan Bharatpur भरतपुर में जार की होली, ब्रज कलाकारों ने बरसाया होली का रंग

भरतपुर में जार की होली, ब्रज कलाकारों ने बरसाया होली का रंग

0
भरतपुर में जार की होली, ब्रज कलाकारों ने बरसाया होली का रंग

भरतपुर। होरी की उमंग, पत्रकारन के संग कार्यक्रम के आगाज के साथ ही भरतपुर में गुरुवार से होली की शुरुआत हो गई है। सेक्टर तीन एसपीएम नगर में स्थित प्रेम गार्डन में आयोजित पत्रकारों के भव्य होली मिलन समारोह में ब्रज के कलाकारों ने जमकर होली का रस बरसाया।

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार व नारद न्यूज़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए होली के भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने ब्रज की होली की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती ने जब अपना प्रसिद्ध गीत या दुनिया में देख लो है रइ है टर्र ई टर्र…. सुनाया तो लोग मस्ती में झूम उठे। इसके अलावा प्रसिद्ध बांसुरी वादक मनुराज सिंह राजपूत व उनके साथियों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने तो लोगों का मन मोह लिया।

जाने-माने कवि और चंगवादक रामबाबू विद्रोही ने होली की पुरानी यादों से जुड़ी हुई कविता सुनाई तो लोग होली की पुरानी यादों में खो गए। ब्रज के प्रसिद्ध संत हरी चैतन्य पुरी महाराज ने कार्यक्रम में पहुंचकर होली रसिया सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

नवोदित कलाकार सागर सिंघल ने भी अपनी प्रस्तुति देकर लोगों की जमकर वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम में सुनील एंड पार्टी के कलाकारों ने मयूर नृत्य व फूलों की होली कार्यक्रम पेश कर मौजूद लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में कलेक्टर नथमल डिडेल, एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई, नगर निगम आयुक्त डॉ राजेश गोयल, एडीएम प्रशासन बीना महावर, एडीएम सिटी केके गोयल, पूर्व विधायक विजय बंसल, डिप्टी मेयर गिरीश चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, सत्येंद्र गोयल, आरटीओ सतीश कुमार, डीटीओ सुधीर बंसल, जार के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिव महेश बालाहेडी, जार जयपुर जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा, महासचिव रविन्द्र शेखर शर्मा, फोर्टी के अध्यक्ष अनुराग गर्ग, कांग्रेस नेता आदित्य राज शर्मा बतौर अतिथि मौजूद रहे।

जार के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक लवानिया, अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, महासचिव सतपाल सिंह, सदस्य प्रमोद कल्याण, संत कौशिक, कपिल चीमा, शिवकुमार वशिष्ठ, नीरज शर्मा,लोकेश मुद्गल आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर नथमल डिडेल व एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई में कहा कि ब्रज की होली तो पूरे संसार में विख्यात है और भरतपुर भी ब्रज इलाका है तो यहां भी होली जिस शानदार अंदाज में होती है इसका पता आज पत्रकारों के होली मिलन समारोह को देखकर हो गया है।

उन्होंने कहा कि होली से 10 दिन पहले पत्रकारों के होली मिलन समारोह कार्यक्रम ने आज से होली की शुरुआत कर दी है। इस मौके पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा सभी कलाकारों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई व नगर निगम आयुक्त डॉ राजेश गोयल ने भी होली की मस्ती में आते हुए गीत सुनाए।

कार्यक्रम में व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता, लूपिन फाउंडेशन के अधिशासी निदेशक सीताराम गुप्ता, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ लोकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कोशलेश शर्मा, अरविंद पाल सिंह, पूर्व मेयर शिवसिंह भोंट, शिवराज तमरौली, सतीश सोगरवाल, पार्षद संजय शुक्ला, रूपेन्द्र जघीना, ओमवीर सिंह, दाऊ दयाल जोशी, शैलेश कौशिक, दीपक मुद्गल, मनोज शर्मा, श्याम सुंदर गोड़, आलोक शर्मा, गंगाराम पाराशर, खेल अधिकारी सत्यप्रकाश लुहाच, रामवीर सिंह वर्मा के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक व जिले भर के पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जार के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक लवानिया ने किया।