Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
टोंक-कोटा में जार पदाधिकारियों का स्वागत - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur टोंक-कोटा में जार पदाधिकारियों का स्वागत

टोंक-कोटा में जार पदाधिकारियों का स्वागत

0
टोंक-कोटा में जार पदाधिकारियों का स्वागत

जयपुर। जर्नलिस्टस एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा व महासचिव संजय सैनी ने शुक्रवार को टोंक ईकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

जार अध्यक्ष, महासचिव ने टोंक जार महासचिव वजाहत अहमद, उपाध्यक्ष प्रेमजी, राहुल, दौलत आदि से संगठन गतिविधियों व कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। टोंक में जल्द ही जिला कार्यकारिणी बैठक का निर्णय किया गया। टोंक के बाद देवली ओर दूनी जार इकाई के पदाधिकारियों से भी चर्चा की। जार को सक्रिय रूप से पत्रकारों के हितों के लिए लगातार काम करने, कोरोनाकाल में पत्रकारों का हितैषी बताया।

दूनी टोंक में जार के साथी भूपेंद्र, सुरेंद्र, गोविंद ने जार के पदाधिकारियों अध्यक्ष शर्मा, महासचिव सैनी का स्वागत किया। देवली टोंक टीम के साथी चेतन, बृजेश, बनवारी, अमित, नीरज, चेतन शर्मा के साथ बीसलपुर गेस्ट हाउस में बैठक की। संगठन गतिविधियों पर चर्चा हुई। देवली टीम के साथियों ने जार प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव संजय सैनी का अभिनन्दन किया।

कोटा में कोटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र व्यास से जार के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव ने मुलाकात की और पत्रकार हितों के मुद्दों पर चर्चा की। जार अध्यक्ष व महासचिव ने गजेंद्र व्यास को स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया।

व्यास को कोरोना से बचाव के लिए पत्रकारों के लिए एन 95 मास्क, सर्जिकल मास्क भेंट किए। टोंक के पत्रकार साथियों को एन 95 मास्क, सर्जिकल मास्क व सेनेटाइजर केन भेंट किया। हीरो मोटोकॉर्प ने सीएसआर के तहत मास्क व सेनेटाइजर जार को दिए हैं।