
अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राजस्व मंडल मुख्यालय में आज से फिर न्यायिक कार्य शुरू कर दिया गया।
मंडल की एलआर शाखा में एक कार्मिक के कोरोना पोजिटिव आने के बाद राजस्व अभिभाषक संघ ने दो दिन कार्य बंद कर दिया और इस बीच मंडल प्रशासन ने पूरे परिसर सहित सभी शाखाओं व न्यायालय कक्षों को सैनेटाइज कराकर दुरुस्त करा लिया। इसके बाद फिर राजस्व मंडल में कार्य शुरू हो गया।
उधर, मंडल अध्यक्ष वैंकटेश्वर के आग्रह पर चिकित्सा विभाग मंडल परिसर में रैंडम सैंपलिंग किए जाने की व्यवस्था कर रहा है।