Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ब्रिटेन की जेल में जूलियन असांजे का स्वास्थ्य ठीक नहीं - Sabguru News
होम World Europe/America ब्रिटेन की जेल में जूलियन असांजे का स्वास्थ्य ठीक नहीं

ब्रिटेन की जेल में जूलियन असांजे का स्वास्थ्य ठीक नहीं

0
ब्रिटेन की जेल में जूलियन असांजे का स्वास्थ्य ठीक नहीं

मोंटेवीडियो। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटेन की जेल में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

असांजे के वकील कारलोस पोवेडा ने शुक्रवार को बताया कि जूलियन असांजे दिन में 23 घंटे अलग-थलग रहते हैं और सिर्फ एक घंटे के लिए घुलते-मिलते हैं। स्थिति बहुत ही कठिन है। उनका वजन कम हो गया है और वह दुनिया से पूरी तरह कट गए हैं। इन सब से उनका स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है।

असांजे को अप्रैल में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और 50 हफ्तों की जेल की सजा दी गई थी। असांजे ने स्वीडन के प्रत्यर्पण से बचने के लिए ब्रिटेन की राजधानी लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली थी। इससे पहले स्वीडन में विकिलीक्स के संस्थापक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे और ऐसी संभावना थी कि बाद में उन्हें अमरीका प्रत्यर्पित कर दिया जाए।

असांजे की गिरफ्तारी के बाद अमरीका ने ब्रिटेन से उसे प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया था। असांजे के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई 25 फरवरी 2020 को होनी है। गौरतलब है कि असांजे ने अमेरिका से संबंधित कुछ गुप्त सूचनाओं को अपनी वेबसाइट विकिलीक्स पर जारी किया था। इसके बाद अमरीका ने असांजे पर अपने खिलाफ कम्प्यूटर के माध्यम से साजिश रचने का अरोप लगाया था।