Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जुलाई 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
state bank of india was constituted on 1st july 1955
state bank of india was constituted on 1st july 1955
state bank of india was constituted on 1st july 1955

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं ..
1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1878 – कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन में शामिल हुआ।
1879 – भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई।
1938- प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म।
1941 – पत्रकार एवं पूर्व सांसद सी वाई चिंतामणि का निधन।
1955 – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण करके इसे ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ नाम दिया गया।
1962 – पश्चिम बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री एवं आधुनिक बंगाल के निर्माता विधान चंद्र राय का निधन।
1964 – भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
1968 – 62 देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।
1979 – इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने ‘वाकमैन’ की लांचिंग की।
1997 – कोलकाता में ‘साइंस सिटी’ की स्थापना। यह भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा विज्ञान केंद्र है।