Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
July 02: What happened in Indian and World History-जुलाई 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जुलाई 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1306- दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया।
1757- बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्या। नवाब के शासन की समाप्ति को भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की नींव माना जाता है।
1916- भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जूलोजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया)की स्थापना।
1972- तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जुल्फीकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1985- आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1940- ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में कलकत्ता में गिरफ्तार किया।
1940- हिटलर ने ब्रिटेन पर हमले का आदेश दिया।
1941- नाजी नरसंहार में लेम्बर्ग में 7000 लोग मारे गए।
1949- वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।
1962- सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला।
1993- अध्यादेश के जरिए तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड को कॉरपोरेशन में बदला गया।
2002- हेपेटाइटिस-सी की जांच को पूरे भारत में अनिवार्य किया गया।