Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 4 जुलाई की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 4 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 4 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 4 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1760 – मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
1776 – अमरीका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए इसीलिए इस दिन को अमरीका की आजादी के तौर पर जाना जाता है।
1789 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
1838 – ब्रिटेन में हसकर कोयला खान दुर्घटना में 26 बच्चों की मौत।
1848 – फ्रांसुआ वाशाटोब्रेयां नामक फ़्रांसीसी शायर का निधन।
1865 – मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ।
1886 – कनाडा की पहली अंतरमहाद्वीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुंची।
1898 – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारी लाल नन्दा का जन्म।
1902 – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन।
1934 – लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट ​कराया।
1946 – फिलीपीन्स द्वीप समूह को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।
1947 – ब्रिटिश संसद के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
1963 – राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।
1996 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1997 – अमरीकी यान ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुंचा।
1998 – ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे और 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
1999 – लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विम्बलडन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 लोगों की मौत।
2005 – आस्ट्रेलिया में डाॅल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।