Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 5 जुलाई की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 5 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 5 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 5 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
1811 – वेनेजुएला ने स्पैनिश साम्राज्य से अपनी आजादी की घोषणा की।
1841 – थॉमस कुक ने इंग्लैंड में अपने पहले रेलवे भ्रमण की व्यवस्था की।
1848 – हंगरी की राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने काम करना शुरू किया।
1922 – नीदरलैंड में पहला आम चुनाव हुआ।
1924 – ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।
1954 – बीबीसी ने पहले टेलीविजन न्यूज बुलेटिन का प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
1962 – अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लोगों की मौत।
1962 – फ्रांस ने अल्जीरिया को स्वतंत्र किया।
1968 – भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
1969 – टॉम बोया में केन्या के विकास मंत्री की हत्या कर दी गई।
1975 – अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विम्बलडन एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले अश्वेत बने।
1981 – राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।
1986 – गुडविल गेम्स माॅस्को में आयोजित किए गए।
1998 – टैंक विरोधी मिसाइल ‘नाग’ का सफल परीक्षण किया गया।
1999 – अमरीका की ओर से तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा की गई।
2004 – इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव संपन्न हुआ।
2004 – यूनान ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाॅल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत।
2015 – 7वां महिला फुटबॉल विश्व कप: वैंकूवर में अमरीका ने जापान को 5-2 से हराया।