Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
1924 – ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्राेह हुआ।
1945 – लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
1947 – भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
1954 – बीबीसी ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
1954 – आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना हुई।
1968 – भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
1975 – 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश पांच जुलाई 1975 को विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले अश्वेत थे।
1962 – अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत।
1977 – जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने देश की सत्ता पर कब्जा जमाया।
1977 – पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
1981 – राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।
1994 – इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
1996 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
1998 – पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
1998 – टैंक विरोधी मिसाइल नाग का सफल परीक्षण किया गया।
1998 – तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।
1999 – अमरीका ने तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा की।
2001 – चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2002 – काठमांडू में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 लोग घायल।
2004 – ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
2004 – इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव हुआ।
2007 – मेक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मौत।
2008 – नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत।