Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Portuguese explorer vasco da gama
Portuguese explorer vasco da gama
Portuguese explorer vasco da gama

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1497-वास्को डी गामा 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र के रास्ते भारत आने के लिए यूरोप से रवाना हुए।
1833- रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1880- फ़्रांसीसी दार्शनिक एवं फ़्रिनॉलजी अर्थात खोपड़ी के ज्ञान की आधारशिला रखने वाले वैज्ञानिक पियर पॉल ब्रोका का निधन।
1889- अमरीकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
1914- पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री एवं वामपंथी राजनीति के आधार रहे ज्योति बसु का जन्म।
1948- अमरीकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई।
1954- तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा-नंगल जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की।
1972- पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली का जन्म।
1992- थॉमस क्लेस्टिल आस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने।
1994- उत्तरी कोरिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और कम्युनिष्ट पार्टी के महासचिव किम ईल सुंग का निधन।
1997- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
2003- सूडान एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, सभी 116 यात्रियों की मौत हुई।
2007- देश के नौवें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का निधन।
2012- अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में कार बम विस्फोेट, 14 नागरिकों की मौत।
2013- मिस्त्र की राजधानी काहिरा में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना ने गोलीबारी की, 42 लोगों की मौत।
2014- जर्मनी फुटबॉल टीम के खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।