Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
July 11 in history : mumbai train bombings 2006
July 11 in history : mumbai train bombings 2006
July 11 in history : mumbai train bombings 2006

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 11 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1346 – लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
1630 – कोलकाता आई पहली विदेशी महिला बेगम रेजाबीबेह सूकिएस का निधन।
1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर।
1832 – ब्रिटिश संसद ने सती प्रथा के उन्मूलन के खिलाफ कट्टरपंथी हिंदुओं की अपील को खारिज किया।
1857- भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का जन्म।
1889 – सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
1896 – विल्फ्रीड लारियर ने कनाडा के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1902- भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का जन्म।
1912- प्रसिद्ध फ़्रांसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का निधन।
1921 – मंगोलिया चीन से आजाद हुआ।
1930 – मशहूर क्रिकेटर ब्रेडमैन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।
1948 – यरूशलम में पहला हवाई हमला हुआ।
1957 – मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन।
1973 – पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 122 लोगों की मौत।
1977- मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
1979 – अमरीकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी।
1995 – अमरीका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।
1995 – बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
2002 – चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2003 – लाहौर में ‘दोस्ती बस’ और दिल्ली से ‘सदा-ए-सरहद’ बस की शुरूअात।
2003 – भारतीय लेखक भीष्म साहनी का निधन।
2006 – मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों में सिलसिलेवार बम धमाकों में 209 लोगों की मौत।
2010 -फुटबॉल विश्वकप के फाइनल में स्पेन ने नीदरलैंड को हराकर खिताब जीता।