Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
July 12 in history : ban lifted on rss
July 12 in history : ban lifted on rss
July 12 in history : ban lifted on rss

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
100 ईसा पूर्व – रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म हुआ।
1290 – इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को उनके देश से बाहर निकाला गया।
1489 – लोदी वंश के संस्थापक बहलोल खान लोदी का दिल्ली में निधन हुआ।
1543 – इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर।
1674 – मराठा शासक शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
1823 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जलावतरण किया गया।
1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हाेने से 500 लोगों की मौत हुई।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त हटाया गया।
1957 – अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने अपने शोध में बताया कि धूम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
1960 – भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1970 – अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ से 600 लोगों की मौत।
1990 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तिसन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
1993 – जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप आने से 160 लोगों की मौत ।
1994 – फ़िलीस्तीन मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी आए।
1997 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसूफजई का पाकिस्तान में जन्म हुआ।
1999 – फिल्म कलाकार राजेंद्र कुमार का 71 साल की उम्र में मुंबई में निधन हुआ।
2001 – भारत के अगरतला और बंगलादेश के ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ हुई।
2006 – इजराइल ने अपने दो सैनिकों को बंधक बनाए जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
2012 –मशहूर पहलवान और बॉलीवुड कलाकार दारा सिंह का निधन हुआ।