Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 13 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1534 -अऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
1645 – अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1771 – ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्स कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।
1830 – राजा राम मोहन राय और अलेक्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
1832 – हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
1863 – न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
1878-– बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बंटवारा किया।
1882 – रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
1887 – स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
1887 – मारकोनी ने बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
1905 – कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी‘ ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
1908 – लंदन में चौथे आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1913 – उद्योगपति तुलसी प्रसाद खेतान का जन्म ।
1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
1923 – कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से ‘हालीवुड’ लिखा गया था।
1929 – क्रांतिकारी यतींद्रनाथ दास ने 63 दिन की ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
1947 -‘भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम’ ब्रिटिश संसंद में पारित हुआ।
1954 – अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस, जेनेवा में वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए।
1971 – मोरक्को के बागी नेताओं को मौत की सजा दी गई।
1977 – भारत सरकार ने अापातकाल के दौरान भारत रत्न और पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लेने की घोषणा की।
1998 – भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
1998 – ब्राजील ने सीटीबीटी एवं एनपीटी पर हस्ताक्षर किए
2000 – फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
2000 – अमेरिका और वियतनाम ने बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
2001 – वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गई।
2004 – रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जतायी।
2006 – ईरान का परमाणु बम सम्बन्धी मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपा गया।
2011 – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।