Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
July 14 in history : New Horizons Spacecraft Nears Historic July 14
July 14 in history : New Horizons Spacecraft Nears Historic July 14
July 14 in history : New Horizons Spacecraft Nears Historic July 14

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1223- फ्रांस में लुईस अष्टम सम्राट बना।
1456- बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया।
1536- फ्रांस एवं पुर्तगल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1636- मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का सूबेदार बनाया।
1656- सिखों के गुरु श्री हरकिशन का जन्म।
1789- फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई।
1900- यूरोपीय गुट ने चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
1914- रॉबर्ट एच. गोडार्ड ने तरल रॉकेट ईंधन का पेटेंट कराया।
1933- जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया।
1940- द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज नहर पर बमबारी की।
1958- इराकी सेना ने राजशाही को समाप्त किया।
1965 – मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की तस्वीरें खींची।
1969 – जयपुर में मालगाड़ी और यात्री ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
1972 – तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 – अमरीका ने परमाणु परीक्षण किया।
1987 – ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत।
2014 – इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
2015- नासा का ‘न्यू हॉरिजन’ प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्षयान बना।