Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
rajesh khanna died on 18 july 2012
rajesh khanna died on 18 july 2012
rajesh khanna died on 18 july 2012

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1290 – इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
1630 – स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1737 – बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।
1743 – साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
1781 – ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
1857 – बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1872 – ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
1907 – फ्रांसीसी सैनिकों ने कैसाब्लांका पर कब्जा किया।
1918 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।
1931 – पहला वातानुकूलित पानी का जहाज ‘मरिपोसा’ शुरू ​हुआ।
1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
1951 – उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
1955 – पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
1963 – सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।
1968 – कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।
1977 – वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1978 – मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता शुरू हुई।
1980 – पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ।
1985 – सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2012 – किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।
2012 – भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन।