Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
July 20 in history : actor naseeruddin shah birthday
July 20 in history : actor naseeruddin shah birthday
July 20 in history : actor naseeruddin shah birthday

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
356 – महान ग्रीक शासक सिकंदर का जन्म।
1031 – रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला।
1654 – एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
1810 – बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने स्पेन से अलग कर खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1847 – जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
1919 – माउंट एवरेस्‍ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म हुआ।
1929 – हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म हुआ।
1933 – लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली।
1938 – जापान के नाम वापिस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी र्गइ।
1944 – तानाशाह एडॉल्फ हिटलर जर्मनी सेना के एक अधिकारी क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग द्वारा किए गए हमले में बाल बाल बचा।
1950 – बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म।
1951 – जाॅर्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये।
1956 – फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1963 – 17 अफ्रीकी देशों और मेडागास्कर ने यूरोपियन परिषद् के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1969 – अमरीकी खगोलशास्त्री नील आर्म्सट्रांग और एलविन एल्ड्रिन चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1974 – तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला किया।
1998 – तालिबानी फरमान के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिन्स सेंस फ्रंटियर्स के 250 सहायताकर्मियों ने अफगानिस्तान छोड़ा।
2000 – जिम्बाब्वे की संसद ने अपना नया सत्र शुरू किया जिसमें एक दशक में पहली बार विपक्ष को बैठने की अनुमति मिली।
2005 – कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी र्गइ आैर वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना।
2012 – मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोग मारे गए और 29 घायल हो गए।