Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
July 26 in history : 17 serial bomb blasts in Ahmedabad on July 26, 2008
July 26 in history : 17 serial bomb blasts in Ahmedabad on July 26, 2008

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1614- जहाँगीर ने मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।
1826- लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे।
1844 – भारत के एक प्रमुख जाने-माने शिक्षाशास्त्री गुरुदास बनर्जी का जन्म।
1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई ।
1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति शुरू हुई।
1965 – मालदीव को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 66 यात्रियों की मौत।
1994 – तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किए जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।
2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।
2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में 200 से अधिक लोग मारे गए।
2012- उत्तर कोरिया में खानून तूफान से 88 लोग मारे गए तथा 60 हजार बेघर हुए।
2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट में 57 की मौत।