Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Bengali writer mahasweta devi died on 28 July 2016
Bengali writer mahasweta devi died on 28 July 2016
Bengali writer mahasweta devi died on 28 July 2016

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1741- कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1821- पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1858- भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शल द्वारा इजाद किए गए पहचान के तौर पर अंगूठे के निशान का पहली बार प्रयोग हुआ।
1866- अमरीका में पैमाइश के लिए मीट्रिक सिस्टम का प्रयोग वैधानिक हुआ।
1943- इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने त्यागपत्र दिया।
1957- जापान के इशहाया में भारी बारिश की वजह से 992 लोगों की मौत।
1978- सोवियत संघ ने पूर्वोत्तर कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1979- चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
2005- आइरिश रिपब्लिकन आर्मी ने आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की।
2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
2008 – ईरान में निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ।
2016 – जानी मानी बांग्ला साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का कोलकाता में निधन।