Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
June 01 in history : What happened in Indian and World History-जून 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1670 – इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस चौदहवें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किए।
1842 – भारत के प्रथम प्रशासनिक अधिकारी सत्येन्द्र नाथ टेगोर का जन्म।
1874 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया।
1880 – पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी।
1926 – हॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का जन्म।
1927 – अमरीका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।
1929 – फिल्म ‘मदर इंडिया’ में मां का यादगार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री फातिमा रशिद (नरगिस दत्त) का जन्म।
1930 – भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
1948 – अरब देश और इजरायल संघर्ष विराम पर राजी हुये।
1965 – जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से 236 लोगों की मौत।
1969 – कनाडा में रेडियाे और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा। 1975 – ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म।
1979 – रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा।
1980 – केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ।
1996 – हरदनहल्ली डोडे गौड़ा देव गौड़ा (एच.डी. देवगौड़ा) भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने।
2001 – नेपाल के युवराज दीपेन्द्र ने अपनी मां, पिता और भाई सहित परिवार के 11 सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली मार ली।
2009 – ब्राजील के रियो डि जेनेरियो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस विमान-447 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्याें समेत 228 यात्रियों की मौत।
2014 – नाइजीरिया में फुटबाॅल के मैदान में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मौत।