Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जून 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जून 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
show man of bollywood raj kapoor death 2 june 1988
show man of bollywood raj kapoor death 2 june 1988
show man of bollywood raj kapoor death 2 june 1988

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया।
1851 – अमरीका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।
1896 – जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिए आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
1908 – माणिकटोला बम कांड के मामले में श्री अरविंदो को गिरफ्तार किया गया।
1909 – एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
1947 – लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
1966 – अमरीका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारा।
1974 – अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया।
1983 – अमरीका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत।
1988 – बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और शोमैन राज कपूर का निधन।
1994 – उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत।
2012 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को वर्ष 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
2014 – तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना।