Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
june 04 in history : what happened in indian and world history-जून 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1039 – हेनरी तृतीय रोम के सम्राट बने।
1674 – अमरीका के मैसाच्यूसेट्स शहर में घोड़ों की दौड़ पर प्रतिबंध लगाया गया।
1845 – मैक्सिको और अमेरिका के बीच लड़ाई शुरू ​हुई।
1936 – हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का जन्म।
1939 – ओकलाहोम शहर में पहली बार खरीदारी करने वाली गाड़ी पेश की गई।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।
1944 – अमरीका की सेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।
1964 – मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।
1970 – ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।
1975 – हॉलीवुड अभिनेत्री एंजलीना जोली का जन्म।
1989 – चीन की राजधानी बीजिंग में तियानानमेन चौक पर प्रदर्शन कर रहे नागरिकों का हिंसक दमन किया गया। जिसका पूरे विश्व में विरोध हुआ।
1997 – भारत का दूरसंचार उपग्रह-2डी कक्षा में पहुंचा।
2001 – नेपाल में ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह ने अपने भाई और बेटे की मौत के बाद सत्ता संभाली।
2015 – घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत।