Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
June 06 in history : What happened in Indian and World History-जून 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1520 – फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये।
1556 – सिखों के गुरु श्री हरगोविंद सिंह जी का जन्म।
1674 – छत्रपति शिवाजी महाराज (शिवाजी राजे भोसले) का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।
1808 – नेपोलियन बोनापार्ट के भाई जोसफ को स्पेन का राजा बनाया गया।
1882 – न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।
1916 – अमरीका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।
1919 – फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।
1929 – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक सुनील दत्त का जन्म।
1944 – नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों की हत्या की।
1966 – अमरीका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं।
1967 – इजराइल की सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1972 – अमरीका ने उत्तरी वियतनाम के हेफोंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गये।
1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन।
1981 – बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
1994 – वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।
1997 – बैंकाॅक में भारत, बंगलादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिमस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2004 – अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगल का निधन।