Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जून 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जून 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1246- नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना।
1624- हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1907- फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता, अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1931- नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1934- सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किए गए।
1940- इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1940- नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1940- कनाडा ने इटली के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1944- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
1946- राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1966- वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से निर्माण शुरू।
1967- इजराइल ने अरब युद्ध पर प्रस्तावित युद्ध विराम को स्वीकार किया।
1971- अमरीका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
1983- ब्रिटेन में मारग्रेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1986- भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता।
2001- बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमन्त्री नियुक्त हुए।
2003- नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
2005- भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
2008- 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।