Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
June 11 in history : What happened in Indian and World History-जून 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
1897- भारत के सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म।
1921- ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान करने का अधिकार प्रदान किया गया।
1940- यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1940- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेनाओं ने जेनेवा और इटली के तूरीन क्षेत्र में बम गिराए।
1940- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया।
1942- अमरीका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1943- ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया।
1944- अमरीका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।
1947- अमरीका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई।
1964- जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।
1987- मार्गरेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनीं।
1999- क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई।
2006- नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
2012- अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।