Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जून 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जून 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1420 – जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1757 – सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया।
1774 – अमरीका का रोड द्वीप दास-प्रथा पर रोक लगाने वाला पहला प्रांत बना।
1879 – क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म।
1886 – कनाडा के वैंकूवर शहर में आग लगने के कारण लगभग 1,000 इमारत जलकर खाक हुयी।
1888 – अमरीकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
1927 – अमरीका में पहली बार स्टेचू आॅफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया।
1932 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1940 – पंजाब के तत्कालीन गवर्नर माइकल ओ डायर की हत्या के जुर्म में लंदन में स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह को फांसी दी गयी।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।
1951 – संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों ने प्योंगयांग उत्तर कोरिया पर कब्जा कर लिया।
1956 – ब्रिटेन ने स्वेज नहर को 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद उसका नियंत्रण मिस्र को सौंपा।
1970 – न्यूजीलैंड के क्रिकेटर क्रिस केयर्न्स का जन्म।
1976 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोवियत संघ की इजरायल पर प्रस्ताव लाकर वोटिंग करवाने की मांग खारिज की।
1978 – इजराइल के सुरक्षा बल लेबनान से हटे।
1993 – किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1995 – फ्रांस ने दक्षिण प्रशांत में आठ और परमाणु परीक्षण करने की घोषणा की।
1997 – दिल्ली के उपहार सिनेमा में आग लगने से फिल्म देखने आए 59 लोगों की मौत हो गई थी।
2000 – पहले अंतर-कोरिया शिखर सम्मेलन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति किम जुंग प्योंगयांग में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल से मिले।
2002 – अमरीका ने एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।
2005 – पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किया गया।
2006 – नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
2012 – प्रसिद्ध गजल गायक मेहंदी हसन का निधन।