Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
June 17 in history : What happened in Indian and World History-जून 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 17 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1632- मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन हुआ।
1799- नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
1756- नवाब सिराजुद्दौला ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पर 50 हजार सैनिकों के साथ हमला किया।
1775- बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटन की सेना ने अमेरिका की सेना को पराजित किया।
1858- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का निधन हुआ।
1885- स्टैचू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पहुँचा।
1887- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू का जन्म हुआ।
1938- जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1944- आइसलैंड को डेनमार्क से स्वतंत्रता मिली।
1973- भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ।
1980- अमरीकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म हुआ।
1981- बालीवुड अभिनेत्री अमृता राव का जन्म हुआ।
2002- पाकिस्तान के कराची में अमरीकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
2003- फ्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
2008- देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ का बेंगलूरु में सफलतापूर्वक परीक्षण।