Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जून 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जून 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1756- नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया।
1837- विक्टोरिया ब्रिटेन की महारानी बनीं।
1863- पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना।
1887- भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई का विक्टोरिया टर्मिनस (वर्तमान में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) खुला।
1916- पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1960- माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1976- अमेरिकी राजदूत की हत्या के बाद अमेरिका ने लेबनान से अपने सैकड़ों नागरिकों को निकाला।
1990- ईरान में भूकंप से लगभग 40 हजार लोगों की मौत।
1998- विश्वनाथन आनंद ने पाचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
1994- ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
2000- मिस्र की राजधानी काहिरा में जी-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001- जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
2002- अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से विक्षप्त लोगों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
2005- रूस का मालवाहक यान एम-53 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।
2006- जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2012- लीबिया में सांप्रदायिक हिंसा में 105 लोगों की मौत, 500 घायल।