Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जून 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जून 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
June 21 in history : What happened on 21 june in Indian and World History
June 21 in history : What happened on 21 june in Indian and World History

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1756- जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व में अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1862- ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1898- संयुक्त राज्य अमरीका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
1912- प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार विष्णु प्रभाकर का जन्म।
1948- सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
1953- पाकिस्तानी की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ।
1963- कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
1977- मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
1991- कांग्रेसी नेता पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2002- यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की स्पेन में बैठक शुरू।
2003- जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द आॅर्डर आॅफ द फोनिक्स ​जारी हुई।
2009- भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2012- आॅस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
2013- पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट।
2014- 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्य देशों द्वारा 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।