Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जून 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जून 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
June 22 in history : amrish puri was born on 22nd June 1932 in Jalandhar
June 22 in history : amrish puri was born on 22nd June 1932 in Jalandhar

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1555- हुमायूं ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया।
1870- अमेरिकी कांग्रेस ने न्याय विभाग की स्थापना की।
1906- स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1911- किंग जॉर्ज पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।
1932- हिन्दी सिनेमा के स्टार खलनायक अमरीश पुरी का जन्म।
1939- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1941- लिथुआनिया में जून विद्रोह शुरू हुआ।
1941- हिटलर ने तत्कालीन सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
1946- इंग्लैंड और भारत के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू हुआ।
1948- ब्रिटिश सम्राट ने भारत के सम्राट की पदवी को त्यागा।
1957- तत्कालीन सोवियत रूस ने पहली बार आर-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया।
2002- उत्तरी-पश्चिमी ईरान में जबरदस्त भूकंप से 261 लोगों की मौत।
2012- पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नान्डो लुगो को पद से हटाया गया और फ्रेडरिको फ्रेंको नए राष्ट्रपति बने।
2015- अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली की इमारत में आत्मघाती हमला, 18 लोग घायल।
2016- इसरो ने अंतरिक्ष में 20 उपग्रह लॉन्च कर इतिहास रचा।