Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
June 23 in history : What happened in Indian and World History-जून 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1757 – प्लासी की लड़ाई में सिराजुदौला ने क्लाइव की नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना पर हमला किया, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा।
1761 – मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन।
1810 – बॉम्बे (अब मुंबई ) में डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
1868 – क्रिस्टोफर श्लेस ने टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया।
1953 – भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर में निधन।
1964 – मशहूर अमरीकी लेखक डेन ब्राउन का जन्म।
1969 – वॉरेन ई बर्गर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।
1980 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत।
1985 – एयर इंडिया के जम्बो जेट कनिष्क के अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 329 लोगों की मौत।
1995- अमरीकी चिकित्सा शोधकर्ता एवं विषाणुशास्त्री डॉ. जोनास साल्क का निधन। इन्होंने ही पोलियो के पहले सुरक्षित एवं प्रभावी टीके का विकास किया था।
1996 – शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2012 – एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
2013 – निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर सफलतापूर्वक चलकर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने।
2016 – यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने (ब्रेक्जिट) के मुद्दे पर ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह में जनता ने ब्रेक्जिट के पक्ष में फैसला सुनाया।