Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
June 25 in history : What happened in Indian and World History-जून 25 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 25 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 25 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 25 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1529 – मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त करके अपनी राजधानी आगरा लौटा।
1788 – वर्जीनिया संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
1931 – पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म।
1932 – भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
1941 – फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
1950 – उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हुआ, जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप लिया।
1951 – अमरीकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यू याॅर्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण किया।
1960 – मेडागास्कर फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।
1975 – तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आंतरिक आपातकाल लगाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
1983 – भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
1993 – किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं। 1994 को जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2005 – ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा हुई।
2009 – संगीत और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्सन का निधन।
2014 – लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।