Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
June 26 in history : What happened in Indian and World History-जून 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1714 – स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1894 – जर्मनी के कार्ल बेन ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
1909 – लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गये।
1919 – अमरीका में ‘न्यू यॉर्क डेली’ का प्रकाशन शुरू हुआ।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।
1945 – सेन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किये।
1949 – बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1952 – नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।
1982 – एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1994 – पीएलओ नेता यासिर अराफात 27 साल बाद गाजा लौटे।
2004- मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन।
2013 – उत्तराखंड में बचाव कार्य में लगे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये।
2015 – कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत तथा 227 लोग घायल हुए।