Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जून 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जून 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1498 – चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया।
1714 – स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1894 – जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमरीकी पेटेंट हासिल किया।
1909 – लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गए।
1919 – अमरीका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।
1945 – सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किए।
1949 – बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1952 – नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।
1982 – एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1994 – पीएलओ नेता यासिर अराफात 27 साल बाद गाजा लौटे।
2004- मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन।
2013 – उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गए।
2015 – कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हो गई तथा 227 लोग घायल हो गए।