Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Justice Ajay Kumar Tripathi appointed Lokpal member, quits as Chief Justice - न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी लोकपाल सदस्य नियुक्त, मुख्य न्यायाधीश पद से दिया इस्तीफा - Sabguru News
होम Chhattisgarh न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी लोकपाल सदस्य नियुक्त, मुख्य न्यायाधीश पद से दिया इस्तीफा

न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी लोकपाल सदस्य नियुक्त, मुख्य न्यायाधीश पद से दिया इस्तीफा

0
न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी लोकपाल सदस्य नियुक्त, मुख्य न्यायाधीश पद से दिया इस्तीफा
Justice Ajay Kumar Tripathi appointed Lokpal member, quits as Chief Justice
Justice Ajay Kumar Tripathi appointed Lokpal member, quits as Chief Justice
Justice Ajay Kumar Tripathi appointed Lokpal member, quits as Chief Justice

बिलासपुर । लोकपाल का सदस्य नियुक्त किये जाने पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया।

न्यायमूर्ति त्रिपाठी को सरकार ने लोकपाल का सदस्य नियुक्त किया है। उन्होंने लोकपाल सदस्य के रूप में नियुक्ति के मद्देनजर मुख्य न्यायाधीश पद से इस्तीफा दिया है। मुख्य न्यायाधीश पद पर उनका कार्यकाल आठ महीने शेष है और वह आगामी नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

इस बीच, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश प्रशांत मिश्रा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति मिश्रा की नियुक्ति के आदेश न्यायमूर्ति त्रिपाठी के इस्तीफे के तत्काल बाद प्रभावशील हो गया है।